2026-03-31 21:09:59
संस्कार उजाला नांगल संवाददाता अजय त्यागी सहारनपुर नागल कस्बे के बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भाकियू रक्षक़ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन नोवे दिन भी जारी रहा। नागल थाने के एसएसआई योगेंद्र सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर वार्तालाप कर कहा कि पुल निर्माण की मांग को प्रशासन तक पहुंचाया गया है, इसलिए आप धरना समाप्त कर दे। संगठन के प्रदेश प्रभारी सुनील राणा ने कहा जब तक प्रशासन के बड़े अधिकारी उनके बीच जाकर ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक धरना चलता रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा कि भाकियू रक्षक जनहित की मांग को लेकर धारनारत है,बस स्टैंड पर आये दिन हादसे हो रहे है,उन्होंने कहा यहां बस स्टैंड पर पुल निर्माण होना बहुत जरुरी है। धरने पर पप्पल, सुबे सिंह मलिक,जीतेन्द्र चौधरी,अमित ओहलान,अमरीश मलिक, शीशपाल सैनी, सत्तार,राहुल फौजी,पप्पू भाई, अनमोल वत्स, बिल्लू त्यागी, वीर सिंह, सुनील शास्त्री आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।