भाजपा की मजबूती एकएक कार्यकर्ता की मेहनत व समर्पण का परिणाम डॉ. आशा खेदड़

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती एक-एक कार्यकर्ता की वर्षों की मेहनत का परिणाम है
News

2025-04-06 17:13:08

हिसार: भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती एक-एक कार्यकर्ता की वर्षों की मेहनत का परिणाम है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत व प्रति समर्पण ही है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया और सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने सभी को रामनवमी की भी शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़़ोली सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में पार्टी कार्यकर्ता राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा व अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह सब कार्यकर्ताओं की जनता के प्रति जवाबदेेही व पार्टी के प्रति समर्पण है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता नए संकल्प के साथ आगे बढ़ें और पार्टी की मजबूती के लिए काम करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता में पहुंचाकर अपनी जिम्मेवारी निभाएं। मेयर प्रवीण पोपली भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंच और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसहयोग के कार्यों में अपना पूरा सहयोग दें ताकि सरकार की योजनाओं व नीतियों का लाभ जनता तक पहुंच सके। जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में सभी मंडलों व बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर झंडे लगाए। उन्होंने बताया कि जिले के 727 बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया। जिला महामंत्री संजीव रेवड़ी स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक रहे जबकि सह संयोजक के तौर पर कृष्ण सरसाना, कुलदीप डेलू व संदीप गोयल ने भूमिका निभाई। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से मेयर प्रवीण पोपली, महामंत्री आशीष जोशी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, अजय सिंह बैनीवाल, अमर पातड़, सुरेश गोयल धूपवाला, मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, अनिल सैनी, एडवोकेट वीएल शर्मा, प्रोमिला पूनिया, पिंकी शर्मा, बोधराज, सतीश मेहता, धर्मवीर पानू, रंजीव राजपाल, धर्मवीर जाखड़, बनीसिंह सिंह जांगड़ा, बलबीर सिंह भूंबक, धर्मसिंह, दलबीर सिंह बेंदा, सतीश सुरलिया, विनोद तोषावड़, दिनेश मेहता, हरीश चौधरी व रघुवीर सिंह लांबा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion