भाजपा का रास्ता नफरत भरा और नकारात्मक सोच वाला अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी गैंगरेप को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधा
News

2025-04-11 22:30:36

अलीगढ़। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी गैंगरेप को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधा। अखिलेश ने अलीगढ़ में शुक्रवार को कहा, आज कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। मुख्यमंत्री को साइड लाइन कर दिया गया है। अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ अलीगढ़ स्थित गोल्डन स्टोन रिजॉर्ट में नजीबा खान जीनत के पुत्री के शादी समारोह में शिरकत की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि जो लोग विश्वगुरु बनना चाहते थे। भाजपा जो जुमले समय-समय पर बताती थी कि हम दुनिया की तीसर और चौथी अर्थव्यवस्था बनते जा रहे हैं। आज महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि रामजी लाल सुमन ने जो कुछ बोला-उसके बाद राज्यसभा से उस रिकॉर्ड को हटा दिया गया। इसके बाद बात खत्म हो गई थी। लेकिन भाजपा का भरोसा तानाशाही पर है। हिटलर ने कभी चूपर्स बनाए थे। अपने पॉलिटिकल वर्कर्स को पुलिस की वर्दी पहन करके जो चाहता था, वो करवाता था। ये जो सेनाएं (करणी सेना) दिखाई दे रही हैं, मुख्यमंत्री के इशारे पर हैं। ये जो कुछ हो रहा है, वो सब कुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है। राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने कहा कि रामजीलाल सुमन ने जो कुछ कहा, उसके बाद राज्यसभा के रिकॉर्ड से वह बात हटा दी गई। रिकॉर्ड से हटाई जाने वाली बात खत्म हो जाती है । इस समय भाजपा का रवैया तानाशाह है। यह हिटलर की तरह कार्य करना चाह रही है। सरकार के इशारे पर किसी को भी दोषी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने बनारस में सीधे अधिकारियों से मुलाकात करके बनारस व प्रदेश में हो रही घटनाओं की जानकारी ली। तो यह उत्तर प्रदेश के सुशासन की पोल खोल रही है । बीएचयू में एक बेटी का बलात्कार हुआ। उसमें आरोपी सब भाजपाई ही निकले। दिल्ली वालों को यूपी सरकार धोखा दे रही है। रोजगार में सरकार आउटसोर्स की नीति इसलिए अपना रही है कि सरकार की मनमानी चल सके और जब चाहे किसी को भी निकाल दिया जाए। एएमयू में मंदिर बनाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो बुद्धिजीवी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मंदिर की स्थापना की बात कर रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का एक्ट पढ़ लें ।उसके बाद ही कोई बात कहें। वक्फ संशोधन बिल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा द्वारा लाए गए वक़्फ़ बोर्ड संशोधन बिल को किसी भी कीमत पर नहीं मानती है। उन्होंने संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के सवाल पर कहा कि सरकार के इशारे पर किसी को भी दोषी बनाया जा सकता है। उन्हाने कहा कि भाजपा का जो रास्ता है, वो नफरत भरा है। इनकी राजनीति नकारात्मक है। जब-जब इन्हें अपनी नाकामी छिपानी होती है तब ऐसा फैसला लेते हैं, जिससे लोगों का ध्यान बंट जाए। कैसे समाज में खाई खोदें, उस दिशा में काम करते हैं। लोकतंत्र को और संविधान को समय-समय पर नहीं मानते हैं। ये हमारा संविधान हमारी ढाल है। इसी संविधान पर भारतीय जनता पार्टी चोट पहुंचाती है। अखिलेश यादव के अलीगढ़ पहुंचने से पहले क्षत्रिय महासभा ने विरोध में काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष समेत 2 लोग को हिरासत में ले लिया था। सपा प्रमुख के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। रामघाट पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ता अपने साथ मुलायम सिंह यादव की भी तस्वीर लेकर पहुंचे थे। अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ अलीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से अखिलेश यादव ने रामघाट रोड स्थित गोल्डन स्टोन रिजॉर्ट में नजीबा खान जीनत के पुत्री के शादी समारोह में शिरकत की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनके साथ में सपा जिलाध्यक्ष लक्षमी धनगर, सपा नेता अज्जू इश्हाक नजर आये।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion