रेवाड़ी में धूमधाम से बना भाजपा का स्थापना दिवस

कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भी लगाए भाजपा के झंडे
News

2025-04-06 19:30:31

रेवाड़ी । रविवार को रेवाड़ी में भाजपा का स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने रेवाड़ी शहर के सभी प्रमुख चौकों को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया हुआ था साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय को भी दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भी पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली। जिला अध्यक्ष वंदना पोपली के जिला अध्यक्ष बनने के बाद उनके नेतृत्व में यह पहला स्थापना दिवस था। सारा शहर भाजपामई नजर आया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion