बूथ स्तर पर भाजपा का स्वच्छता अभियान 1470 बूथ केंद्रों पर हुआ संपन्न

शहर के गांधी मार्केट पर भाजपा कार्यकर्ता चलाएंगे स्वच्छता अभियान
News

2023-10-03 15:07:39

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 अक्टूबर रविवार को प्रातः 10 बजे से भिण्ड जिले के सभी 26 मंडलों में बूथ स्तर पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने बूथ क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, गली, मोहल्ले, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नदी, कुआं, तालाब, झील, धार्मिक स्थल, स्मारक स्थल इत्यादि के आसपास स्वच्छता के एक घंटा श्रमदान करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति जनों को स्वच्छता के प्रति जागृत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर के गांधी मार्केट पर राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की प्रतिभा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें प्रणाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छता ही सेवा मूल मंत्र देकर महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने का आह्वान किया।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोहद में भाजपा प्रत्याशी लाल सिंह आर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा माल्यार्पण किया। प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाने से लेकर कचरा बीनने तक कार्य कर निरंतर संदेश के माध्यम से जन-जन को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 105वें एपिसोड में सभी नागरिकों से 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से सामूहिक रूप से एक घंटा श्रमदान करने का आह्वान किया है। पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारी एक घंटे का श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाएं। जनप्रतिनिधि स्वच्छता अभियान में भाग लेकर इसे जन-जन का आंदोलन बनाएं। स्वच्छता केंद्रीत कार्यक्रमों का मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार हो तथा स्वच्छता ही सेवा सिटीजन पोर्टल पर फोटो अपलोड करें। प्रतिवर्षानुसार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर खादी की खरीदारी कर फोटो अपलोड किया।

जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष जिले के 1470 मतदान केंद्रों पर स्वच्छता अभियान के तहत पार्टी के निर्देशों अनुसार निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ग्रामीण एवं शहरी अंचलों के प्रत्येक गली और मोहल्ले में स्वच्छता का अभियान उमंग उत्साह के साथ और जिसमें युवा मोर्चा महिला मोर्चा किसान मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं पार्टी के जिला एवं मंडल सट्टा सभी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने इस अभियान में भाग लेकर कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान के लिए मार्गदर्शन किया। भाजपा जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह राजावत किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह कुशवाह एडवोकेट दिलीप सिंह कुशवाह मंडल अध्यक्ष अमित जैन रोहित शाक्य मोनू नरवरिया शेखर खटीक शिवकिशोर सिंह राजावत मंडल अध्यक्ष भिंड ग्रामीण प्रशांत सोनी, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion