2023-09-26 15:33:05
भिण्ड। श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितंबर को मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित ऐतिहासिक कार्यकर्ता महाकुंभ में जिले के सभी 1470 बूथ केंद्रों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक उद्बोधन के अनुकरणीय विचारों को लेकर मिशन 2023 विधानसभा 24 लोकसभा चुनाव में केंद्र भाजपा की सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया है। महाकुंभ में जाने के लिए जिले के कार्यकर्ताओं ने जो उत्साह और उमंग और अनुशासन की मिसाइल काम करते हुए कार्यक्रम को सर्वव्यापी बनाया इसके लिए भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कही।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचे सभी शक्ति केंद्रों के बूथ तक के कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाकुंभ में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो हमको मिशन 2023 विधानसभा चुनाव के लिए मूल मंत्र दिया है जिसे लेकर हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए सेवा और समर्पण त्याग और तपस्या के बल पर अपनी पराकाष्ठा के साथ व्यक्ति नहीं विचार के लिए चुनावी महासागर में प्रत्येक बूथ केदो पर जुड़ जाए यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प होगा हम सब इसी उमंग और उत्साह के साथ अपने चुनाव भी मेंटेनेंस को गति प्रदान करते हुए 51% वोट शेयर भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ते हुए
हर मतदान केंद्र पर कांग्रेस को मुक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाएं।पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने सभी युवाओं बुजुर्गों महिलाओं सभी प्रतिनिधि जिले की पांचो विधानसभाओं के सभी मतदान केन्द्रों से महाकुंभ में पहुंचे कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश के हृदय स्थल भोपाल के जंबूरी मैदान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ता महाकुंभ’ का आयोजन किया गया जिसकी व्यवस्थाओं के लिए जिन कार्यकर्ताओं ने जिले से जाने वाले सभी देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की व्यवस्था कर चिंता की जिसके लिए भी उन्होंने व्यवस्थाओं की और भोपाल में उनके सभी आवास से लेकर भोजन तक कार्य किया है हम उनके भी आभारी भी हैं। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल मार्गदर्शन ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ हम सब कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है
कि विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें संगठन की विचारधारा से जुड़े ताकि हमारा बूथ केंद्र मजबूत हो।आयोजित कार्यक्रम ग्राम संयोजक सहसंयोजकों से लेकर समस्त मंडल जिला प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओ से कार्यकर्ता महाकुंभ में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक कार्यकर्ता महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी के लगभग दस लाख से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। जो नेतृत्व की सफलता और कार्यकर्ताओं की सेवा का अनूठा अध्याय होगा।