खरखौदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का पुतला फूंका

खरखौदा में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया।
News

2025-01-30 18:06:46

सोनीपत : खरखौदा में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। शहर के दिल्ली चौक पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का बुधवार को पुतला फूंका और उनके बयान को निंदनीय बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे छोटी मानसिकता का परिचय बताते हुए कहा कि यमुना नदी को राजनीति का मुद्दा बनाना अनुचित है। भाजपा नेताओं के अनुसार, केजरीवाल दिल्ली में आगामी चुनावों को देखते हुए इस तरह के बयान देकर राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली को जो भी पानी यमुना से मिल रहा है, वह पूरी तरह फिल्टर किया हुआ होता है। केजरीवाल अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस प्रकार के बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह अपनी भाषा से जहर उगलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भविष्य में वह गंगा नदी के जल को भी दूषित बताकर राजनीति करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस प्रदर्शन में भाजपा नेता गुलशन ठेकेदार, रामनिवास खरखौदा, सुनील पांचाल, नरेश पाराशर, पवन शर्मा, जयपाल राणा, रिंकेश पीटीआई, अजय राठौर, मुकेश पाराशर, सुनील सरोहा, गोपाल सैनी, मिथुन तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion