2024-02-02 15:32:38
बांदा। जनपद से संबंधित बांदा-चित्रकूट तथा हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी दोनों लोकसभा सीटें जीत कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती देने हेतु बृहस्पतिवार को जिले के सभी मंडलों में गांव चलो अभियान की कार्यशालाएं आयोजित की गई। जहां अभियान को लेकर मंडलों में बनाई गई टोलियों को कार्य योजना समझाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गांव चलो अभियान को लेकर पैलानी मंडल की कार्यशाला हरदयाल डिग्री कॉलेज अतरहट में आयोजित हुई जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई जिससे देश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं।
यहां जिला मंत्री दिनेश यादव, मंडल प्रवासी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अमित निगम आदि मौजूद रहे। इसी तरह बांदा दक्षिणी मंडल की कार्यशाला तुलसी स्वरूप होटल में आयोजित की गई जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी अजीत प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, बांदा उत्तरी मंडल की कार्यशाला कान्हा कुंज में आयोजित हुई जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष जागृति वर्मा तथा मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बिसंडा मंडल की कार्यशाला ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री डॉक्टर रागिनी शिवहरे,
मंडल प्रभारी देवमूरत द्विवेदी तथा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, महुआ मंडल की कार्यशाला ब्लाक सभागार महुआ में आयोजित की गई जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, जिला मंत्री पंकज रैकवार तथा मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, बबलू मंडल की कार्यशाला श्री मैहर में आयोजित हुई जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण द्विवेदी, मंडल प्रभारी राजेश सेन तथा मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, कमासिन मंडल की कार्यशाला ब्लॉक सभागार कमासिन में जहां मुख्य रूप में मंडल प्रभारी प्रद्युम्न नरेश आजाद, जिला मंत्री मनीष गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, मर्का मंडल की कार्यशाला उदीयमान आदर्श विद्यालय में आयोजित की गई।
जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, मंडल प्रभारी धीरेन्द्र सिंह तथा मंडल अध्यक्ष दिनेश निषाद, पवैया मंडल की कार्यशाला ब्लॉक सभागार बबेरू में आयोजित हुई जहां मुख्य अध्यक्ष के रूप में जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, मंडल प्रभारी शैलेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, नरैनी मंडल की कार्यशाला ब्लाक सभागार नरैनी में आयोजित की गई जहां मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता संतु तथा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, अतर्रा मंडल की कार्यशाला आशीर्वाद मैरिज हॉल में आयोजित हुई। जहां मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी बलराम सिंह कछवाह, जिला मंत्री देवेंद्र भदौरिया तथा मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह, कालिंजर मंडल के कार्यशाला नीलकंठ मंदिर में आयोजित हुई जहां मुख्य अतिथि रूप में मंडल प्रभारी राजनारायण द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल तथा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत, वजन मंडल की कार्यशाला शिवांश जे के मैरिज हाल में आयोजित हुई
जहां मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी डॉक्टर रामराज गुप्ता आनंद, मंडल प्रवासी निखिल सक्सेना तथा मंडल अध्यक्ष रामबाबू त्रिपाठी, तिंदवारी मंडल की कार्यशाला ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई जहां मुख्य अध्यक्ष के रूप में जिला मंत्री राजर्षी शुक्ल, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देशराज सिंह तथा मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, जसपुरा मंडल की कार्यशाला रामपुर में आयोजित की गई। जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, मंडल प्रभारी उत्तम सक्सेना तथा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, बड़ोखर मंडल की कार्यशाला जंगल बाबा स्थान जमालपुर में आयोजित हुई। जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, मंडल प्रभारी गिरजेश तिवारी तथा मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू पाल सहित गांव चलो अभियान से संबंधित टोलियों के सदस्य गण उपस्थित रहे!