भाजपा नेता ज़ाकिर हुसैन ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर जताया गहरा शोक

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक ने
News

2025-04-23 19:35:07

तावडू। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा कायरतापूर्ण व बर्बरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे असहनीय व दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हुसैन ने कहा कि इस घटना से पूरे देश में गम का माहौल है। ये दिल दहला देने वाली घटना है। इस घटना में खासतौर पर मासूम हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया गया है जिससे पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल है। आतंकवाद का कोई धर्म-मजहब नहीं होता। वो सिर्फ इंसानियत के नाम पर कलंक हैं। ज़ाकिर हुसैन ने केंद्र सरकार से माँग की कि जल्द से जल्द इन आतंकवादियों को पकड़कर इन्हें फाँसी की सजा दी जाए, जिससे पीड़ितों के परिवारों के गम कुछ कम हो सकें, उन्हें न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और उनके साथ मेरी दुआएं हैं। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट है और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि हम अल्लाह तआला से दुआ करते हैं कि इस घटना में जो घायल हुए हैं वो जल्द से जल्द सेहतयाब होकर अपने घर लोटें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion