2023-10-25 13:47:56
(यूपी/मुजफ्फरनगर/गुलफ्शा कुरैशी)
मुजफ्फरनगर। लंका नरेश रावण का पुतला मंगलवार की सायं हजारों कस्बे और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढाना में स्थित चांदनी वाला मंदिर के बाहर भव्य मैदान में धूं धूंकर जल उठा। यहां पर रावण का पुतला दहन किए जाने के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा बड़ी ही धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। इससे पहले कलाकारों ने संक्षिप्त रामायण का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। यहां पर रावण का पुतला दहन करने से पहले बुढाना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र त्यागी ने कहा कि दशहरे का पर्व हमें याद दिलाता है कि हमें अपने भीतर की आसुरी शक्तियों से लगातार लड़ने और अच्छाई एवं सद्भाव को बल देने की आवश्यकता है। उसके बाद जितेंद्र त्यागी ने अपने कर कमलों द्वारा पुतले का दहन किया।
इस दौरान यहां पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी व्यवस्था बनाते हुए देखे गए। जिसमें बुढाना सीओ हिमांशु गौरव, एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार श्रीवास्तव, बुढाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा और कस्बा इंचार्ज गजेंद्र सिंह आदि थे। यहां पुतला दहन में गणमान्य व्यक्तियों में प्रेम त्यागी और बबली जैन आदि मौजूद रहे। इस दौरान यहां पर हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली। कुल मिलाकर दशहरे का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।