2025-04-06 22:48:14
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिला भर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ मनाया। सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराने के बाद कहा कि भाजपा राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और संगठन निष्ठा का प्रतीक है। सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चल रही है। गरीब, दलित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। इस मौके पर तरुण देवीदास, राजेश दहिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के भाई माईराम कौशिक कहा कि यह दिन प्रेरणा का पर्व है। कौशिक ने भाजपा को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा कि इसने स्थिर सरकार, मजबूत विदेश नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं से भारत को नई दिशा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की, जिनकी मेहनत से भाजपा करोड़ों लोगों की आकांक्षाएं पूरी कर रही है। कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को दोहराया गया। माईराम कौशिक ने राम नवमी पर चितपूर्णी मंदिर में भगवान राम की पूजा की। उन्होंने कहा कि राम के रास्ते पर चलकर समाज कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। धर्म और संस्कृति को जीवित रखने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया।