भाजपा ने मुझे नहीं सत्तर हजार वोटर्स को धोखा दिया है” भिंड विधायक संजीव सिंह संजू का दर्द झलका

भाजपा ने मेरे साथ विश्वासघात किया है। ये सिर्फ मेरे साथ नहीं बल्कि सत्तर हजार वोटर्स के साथ धोखा है
News

2023-10-26 12:36:35

ग्वालियर :- भाजपा ने मेरे साथ विश्वासघात किया है। ये सिर्फ मेरे साथ नहीं बल्कि सत्तर हजार वोटर्स के साथ धोखा है। आप भरोसे में लेकर पहले पार्टी में लेते हैं फिर वादाखिलाफी करते हैं ये कहना है भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू का। उन्होंने बताया कि बसपा से भाजपा ज्वाइन करने के लिए उनकी अध्यक्ष वीडी शर्मा से बात हुई थी। इसके बाद दो केन्द्रीय मंत्रियों से भी उनकी चर्चा हुई थी। उन्होंने आश्वस्त किया था कि भिंड में वे ही भाजपा का चेहरा रहेंगे। जबकि उन्होंने वादाखिलाफी कर दी। यह वैसे भी मेरे साथ नहीं क्षेत्र की जनता के साथ सीधा सीधा छल किया है। वैसे भी मुझे क्षेत्रीय जनता ने चुना था ना कि भाजपा को चुना था।

किसी और दल से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे भिंड की जनता ने चुनाव में खड़ा किया और जिताया है। अब क्षेत्र की जनता ही तय करेगी कि मैं क्या करुं? फिलहाल मैं सभी से चर्चा कर रहा हूं। भाजपा के कद्दावर नेताओं से बात करने के सवाल पर भिंड विधायक सिंह ने कहा कि एक बार जब पीठ में छुरा भोंक दिया तो फिर ऐसे लोगों से क्या बात की जाये। मैं, अब उनसे क्या बात करूं जो अपने दिए वचन पर ही कायम नहीं रहते हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion