2023-10-13 12:44:36
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोहद विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी लाल सिंह आर्य जनसंपर्क कार्यक्रम के मालनपुर मंडल और गोहद ग्रामीण , गोहद नगर मंडल में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क करते हुए भाजपा के लिए समर्थन मांगा। पार्टी प्रत्याशी आर्य ने अपने निर्धारित जनसंपर्क के तहत विधानसभा क्षेत्र के
तिलोरी घिरोंगी सिघंवार लहचूरा माहो,शेरपुर नागौर बंधवाला पुरा पटकुई का पुरा में पहुंचकर जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं घर घर में पहुंच कर दस्तक देंगे वही 17 नवंबर को होने वाले चुनावी महासागर के लिए भाजपा को जितने हेतु जनता से समर्थन मांगेंगे और वही चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उपयुक्त जानकारी विधानसभा संयोजक रामबाबू उपाध्याय ने दी।
भाजपा प्रत्याशी लाल सिंह आर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोहद नगर के वार्ड क्रमांक 12 में हर समाज के मतदाताओं के बीच घर-घर जाकर 17 नवंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा वही युवाओं और महिलाओं ने जगह-जगह उनका पुष्प हार पहनकर रोड़ी से तिलक करते हुए भव्य स्वागत। जिसमें नगर अध्यक्ष विवेक जैन सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रभावित संख्या में मौजूद थे।