खरखौदा नगर पालिका अध्यक्ष बने भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल इंदौरा

-वार्ड 12 में पूनम का निर्विरोध चुना जाना उल्लेखनीय रहा
News

2025-03-12 18:44:43

खरखौदा नगर पालिका चुनाव 2025 के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे। बुधवार को खरखौदा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हीरालाल इंदौरा 4330 वोटो से जीत गए। खरखोदा नगरपालिका चुनाव के प्रभारी प्रदीप सांगवान और विधायक पवन खरखौदा ने विजेताओं को जीत की बधाई दी। खरखौदा में जश्न का माहौल रहा मिठाई बांटी, ढोल बाजे, रंगों से खरखौदा को रंगारंग कर दिया। खुशी के रंग में भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान थी हंसते नाचते गाते विजय जश्न मना रहे थे। खरखौदा के एसडीएम डॉ. निर्मल नगर के दिशा-निर्देशन में नगर पालिका खरखौदा के सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों में कई वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, वहीं कुछ जगहों पर उम्मीदवारों ने बड़ी बढ़त से जीत हासिल की। सभी वार्डों के नतीजे इस प्रकार रहे: वार्ड वार चुनाव परिणाम वार्ड 1: हरिओम जीते सोनू 34 वोटों से हारे,वार्ड 2: लक्ष्मी देवी जीती सोनिया मलिक 63 वोटों से हारी। वार्ड 3: नवीन जीते जितेंद्र 255 वोटों से हारे। वार्ड 4: जसवीर सिंह ने मोहन को मात्र 3 वोटों से हराया। वार्ड 5: सीमा देवी जीते सुशीला कुमारी 126 वोटों से हारी। वार्ड 6: प्रमोद कुमार जीते, ललित कुमार 338 वोटों से हारे। वार्ड 7: अनूप सिंह जीते, रवि कुमार को 52 वोटों से हारे। वार्ड 8: कृष्ण जीते श्री भगवान 227 वोटों से हार गए। वार्ड 9: में बहुत ही रौचक मुकाबला रहा यहां संजय पवार ने संदीप को केवल एक वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। वार्ड 10: वीना जीती मीनू को 11 वोटों से हार मिली। वार्ड 11: सोमवती जीती जबकि सरिता चार वोटों से हार गई। वार्ड 12: पूनम को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। वार्ड 13: गोपाल ने पुनीत को 95 वोटों से हराया। वार्ड 14: मनीषा रानी ने अंजू को 34 वोटों से पराजित किया। वार्ड 15: अनिल कुमार ने कुलवंत को 463 वोटों से मात दी जबकि वार्ड 16: मुकेश कुमार ने पवन को 415 वोटों से पराजित किया। इस चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को चुना। कई वार्डों में कड़े मुकाबले ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया। वार्ड 9 में संजय पवार की सिर्फ एक वोट से जीत ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं वार्ड 12 में पूनम का निर्विरोध चुना जाना भी उल्लेखनीय रहा

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion