भाजपा सोनी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73 वा जन्मदिवस बनाया

ग्राम पंचायत अच्छाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण
News

2023-09-18 13:51:07

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73 वा जन्मदिन विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के मंडल सोनी के ग्राम पंचायत अच्छाई में कार्यकर्ताओं द्वारा बनाया गया। जिसमें अनेक सेवा भाव के कार्य किए गए साथ ही वृक्षारोपण किया गया। और जिसमें जलडन भी देते हुए लोगों को पर्यावरण के लिए जागृत किया।भारतीय जनता पार्टी के सोनी बैठक आयोजित हुई। जिसमे 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महा कुंभ की तैयारी और सेवा ,सुशासन पखवाड़ा को लेकर चर्चा हुई।बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, पार्टी के जिला मंत्री मंडल के प्रभारी डॉ तरुण शर्मा,मंडलों अध्यक्ष जेल सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश शर्मा जनपद सदस्य रमन सिंह निशांत सिंह अंकुश सिंह बरेठा सहित कई महिला ,पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर सेवा सुशासन पखवाड़े का भी श्रीगणेश किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से गरीब कल्याण के लिए किया कार्य कामना सिंह भदौरिया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जुड़ चुका है जिन्होंने गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं महिलाओं किसानों एवं सर्व समाज के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ दिलाने का काम किया है। जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज सेवा का भाव जागृत करते हुए एक नई मिसाल स्थापित की में ईश्वर से यही कामना करती हूं कि मोदी जी को भगवान पूर्ण रूप से स्वस्थ रखें। हम सब भारतवासियों का मार्गदर्शन हमेशा करते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राष्ट्रीय नीतियों से भारत को मजबूत राष्ट्र बनाकर चांद पर झंडा फहराया- डॉक्टर तरुण शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं सोनी मंडल के प्रभारी डॉक्टर तरुण शर्मा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत चलने वाले संगठनत्मक कार्यक्रमों का प्रतिवेदन बैठक में प्रस्तुत किया। कहां की 25 सितंबर को भोपाल में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबको संबोधित करेंगे अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचे इसके लिए मंडल इकाइयों के पदाधिकारी प्रत्येक बूथ केदो पर जाकर जनसंपर्क के माध्यम से उन्हें आमंत्रित करें आने ले जाने की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी कर रही है जिस क्षेत्र की जिम्मेदा और वहां के प्रभारी को दी जाएगी वह आप सब की पूरी चिंता करेंगे। उन्होंने कहा की मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में मोदी जी के जन्मदिन पर हम सब कार्यकर्ता अपने बूथ को जीतने का संकल्प लेते हुए मेहगांव क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनकर भोपाल पहुंचाएं और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बने फिर आपके गांव को विकास की धारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि आपका ही क्षेत्र के राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया ने विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है हर व्यक्ति की वह चिंता करते हैं। 51% वोट हम अपने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर प्रदेश में भाजपा की सरकार मजबूत करें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion