2025-04-09 19:01:41
भाजपा जिला कार्यालय में नलवा विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रही जबकि नलवा विधानसभा के संयोजक एवं विधायक रणधीर पनिहार, पार्टी नेता प्रवीन जैन एवं सरोज सिहाग ने आए हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सभी ने अपने-अपने विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक रणधीर पनिहार ने 14 अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए नलवा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस रैली में भारी संख्या में पहुंचना हमारी जिम्मेवारी बनती है। पार्टी संगठन के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस रैली में अधिक से अधिक जनता को लाने का प्रयास करें। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षों से विकसित भारत की ओर यात्रा पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारा देश आत्मनिर्भरता की ओर देश बढ़ रहा है। यह सब प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया व मेड इन इंडिया की नीतियों का परिणाम है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेता प्रवीण जैन व सरोज सिहाग ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन, भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार पर विचार रखे।