धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र से थानेसर विधानसभा की म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा रैली के माध्यम से विधानसभा चुनावों के लिए तीसरी बार विजय का शंखनाद BJP Haryana ने कर दिया है।

कुरुक्षेत्र में उमड़ा जन सैलाब और आपका समर्थन हमारी नीतियों पर आपके भरोसे का प्रतीक है।
News

2024-08-04 16:12:11

इस पावन मौके पर हमने हरियाणा के किसानों के लिए कई युगांतरकारी घोषणाएं की हैं जिनमें सबसे प्रमुख घोषणा ये है कि अब हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर खरीदेगा।किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा। कांग्रेस का कोरा झूठ और MSP को लेकर बहकाने की राजनीति अब किसान भाइयों के सामने है।देश भर में जहां भी कांग्रेस की सरकार हैं वहां सिर्फ वही दो फसलें MSP पर खरीदी जाती हैं जिनका पैसा एफसीआई के माध्यम से केंद्र सरकार देती है।हरियाणा का हमारा किसान कांग्रेस के झूठ और बहकावे में आने वाला नहीं है। पिछले 10 वर्षों का हमारा ट्रैकरिकॉर्ड बताता है कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने जो ऐतिहासिक किसान हितैषी और हर वर्ग के कल्याण के लिए जो कदम उठाए हैं उसका कोई दूसरा उदाहरण देश भर में नहीं मिलता।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion