विधानसभा स्तर पर 6 को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिलेभर में विधानसभा स्तर पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा
News

2025-04-04 20:08:50

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिलेभर में विधानसभा स्तर पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके तहत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम जन के साथ अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। इसके अलावा स्थापना दिवस से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक पार्टी अन्य कार्यक्रमों को भी जोरशोर से चलाएगी। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने जिला कार्यालय में स्थापना दिवस व अन्य आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस व अन्य कार्यक्रम जिला महामंत्री संजीव रेवड़ी के संयोजन में होंगे। उनके साथ कृष्ण सरसाना, कुलदीप डेलू व संदीप गोयल को सह संयोजक लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम से लेकर आगामी एक सप्ताह तक 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती व उसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिसार आगमन के कार्यक्रम बारे भी बैठक में चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई है। जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि स्थापना दिवस व अन्य कार्यक्रमों के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। उनके जोश को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये सभी कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होंगे। तत्पश्चात संयोजक व सह संयोजकों ने बैठक करके कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित की। उन्होंने बताया कि बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला महामंत्री आशीष जोशी, युवा मोर्चा से हर्ष बामल के अलावा मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, संयोजक व सह संयोजक मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion