2023-09-14 12:24:57
रामपुर। बुधवार को जनपद रामपुर में स्थित जिला अस्पताल में आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने किया। इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। लोगों को अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप और इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने बताया कि यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। गावों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस योजना से 60 हजार गरीबों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा वाले आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे। अंगदान के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। आज ही मा.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने राजभवन, गांधीनगर में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आयुष्मान भव: लॉन्च अभियान का शुभारंभ किया