झारखंड सरकार के निर्देशानुसार हर ग्राम पंचायत में झारखंड बचपन बचाओ आंदोलन कार्यक्रम

ग्राम पंचायत कटिया बस्ती में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार
News

2023-10-16 17:32:45

झारखंड: ग्राम पंचायत कटिया बस्ती में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार हर ग्राम पंचायत में झारखंड बचपन बचाओ आंदो लन कार्यक्रम किया जाना है इस निमित्त आज ग्राम पंचायत कटिया बस्ती में निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं पंचायत सचिव द्वारा लोगों के एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटिया के छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं के उपस्थिति में शपथ लिया गया कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं बाल विवाह के खात्मे का हर संभव प्रयास करूंगा ताकि हर बच्चा स्वतंत्र सुरक्षित और शिक्षित हो सके तथा इस कार्यक्रम में मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा कहा गया कि कार्यक्रम में बाल विवाह से आजादी अभियान के दौरान निम्न आयोजित गतिविधि किया गया जो निम्न है जिसमें प्रमुख बाल विवाह के विरुद्ध शपथ लिया जाना,बाल विवाह के कारण स्वास्थ्य संबंधित दुष्परिणाम पर सत्र का आयोजन करना,बाल विवाह के विरुद्ध वाद विवाद/ नारा, लेखन/ पोस्टर बनाना इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन, बाल विवाह के विरुद्ध मानव श्रृंखला बनाते हुए

शपथ रैली इत्यादि इसके अलावा अन्य गतिविधि किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन पंचायत सचिव शब्या कुमारी के द्वारा किया गया इस अभियान में मुख्य रूप से उप मुखिया नंदकिशोर महतो भुनेश्वर महतो वकील महतो कैलाश महतो बालकिशन महतो गोपाल महतो रमेश महतो जलेश्वर महतो अशोक महतो रविंद्र कुमार गोविंद महतो वीणा कुमारी शांति देवी रेखा देवी भोला प्रसाद इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion