2023-08-28 13:41:42
बैतूल। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए लाडली बहन योजना के माध्यम से हर समाज की बहन को ₹1000 की राशि से बढ़कर ₹3000 करने जा रहे हैं। योजना पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान होगी और एक मिसाल बनकर हमारी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस अभियान को अंतिम समाज तक की महिलाओं तक पहुंचाने का संकल्प लिया है इसीलिए इसी कार्यक्रम को दृष्टिकोण रखते हुए ग्राम पंचायत बाघोली बुजुर्ग में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर इस अभियान को आगे बढ़ने का संकल्प लेते हुए पात्र हितग्राहियों के बीच भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुमारी माधुरी सांवले ने पहुंचकर उनमें उमंग और उत्साह को जागृत किया। और उन्हें योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुमारी सांवले ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद यह लाडली बहन और लाडली सी यह महिलाओं को आत्मनिर्भर और पूर्व से उन्हें सम्मान पूर्ण विकास की दिशा से जोड़ा जाएगा यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को मान और सम्मान देकर आगे बढ़ने का काम किया है। उन्होंने कहा यह योजना मिशन 2023 के विधानसभा और मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर नई मिसाल बनकर महिलाएं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देकर फिर मध्य प्रदेश में पार्टी का कमल खिलाकर सरकार बनाने के लिए जागृत हुई है इस योजना के माध्यम से उनमें उतना उत्साह उमंग है कि हर बहन इस योजना पर आधारित अपनी सुंदर गीत की धुन पंक्तियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार भी व्यक्त कर रही है।
उन्होंने कहा की इस लाडली बहन योजना का दूसरा कम भी जारी है हम समस्त बहनें इस योजना को हर समाज के अंतिम महिलाओं तक पहुंचाएं ताकि उनके भी खाते में ₹1000 की राशि जाकर उनका मानव सम्मन आगे बढ़ाया जा सके हम सभी बहने अपने दूसरे पड़ोसी गांव के लोगों को इस योजना के प्रति जागृत करते हुए उनके फार्म भरने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में महिलाओं का उत्पीड़न होता रहा। और उन्होंने मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी महिलाओं को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए संकलित किया।