बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना, जम्मूकश्मीर में बर्फबारी

कोहरे के बीच सभी वाहन फॉग लाइट जलाकर सड़कों पर चलते नजर आए। 5 जनवरी से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।
News

2025-01-03 12:51:47

जम्मू और कश्मीर : मौसम द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिला शून्य से नीचे 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि अनंतनाग में शून्य से नीचे 7.7 डिग्री सेल्सियस, लार्नू में शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस, कुलगाम में शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस और खुदवानी में शून्य से नीचे 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर शहर में शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस, गांदरबल में शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस, बडगाम में शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में शून्य से नीचे 6.1 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के हिस्सों में बारामुला में शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस, बांदीपोरा और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में पडर क्षेत्र में सबसे कम शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि कटरा में सबसे अधिक तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस और जम्मू जिले में 7.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सांबा में तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में 2.3 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 2.0 डिग्री सेल्सियस, कठुआ में 9.1 डिग्री सेल्सियस, राजौरी में 6.4 डिग्री सेल्सियस, उधमपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस, पुंछ में 8.1 डिग्री सेल्सियस और बटोत में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विवरण के अनुसार, लद्दाख में कड़ाके की ठंड रही और द्रास में शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में शून्य से नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियस और लेह में शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion