2025-01-31 17:20:12
हिसार / डोभी स्थित कन्या गुरुकुल का वार्षिक महोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए गुरुकुल के कुलपति बलजीत सिंह आर्य ने बताया कि 15 व 16 फरवरी को गुरुकुल में वार्षिक महोत्सव मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुकुल के बच्चों द्वारा रोचक प्रस्तुतियां दी जाएंगी जो विशेष आकर्षण होंगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अवसर पर आर्य समाज के संन्यासी, विद्वानजन, आर्य नेता, समाजसेवी तथा राजनेता गणमान्य लोग पहुंचेंगे। आर्य विद्वानों द्वारा गुरुकुल में शिक्षा, पद्धति व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी तथा भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार पर विचार रखे जाएंगे।