2025-05-05 21:40:21
सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बा सुमेरपुर में सुमेरपुर पलरा मार्ग में विरक्त आश्रम के आगे स्थित कांशीराम कालोनी अराजक तत्वों का अड्डा बनी हुई है। कालोनी में गुंडई का यह आलम है कि गरीब लोग जिनके नाम कालोनी अलॉट है वह भी भयवश वहां रहने से कतराते है यहां शराब शबाब का जो खुला नंगा नाच होता हैं उससे लोग भयभीत रहते है। सुमेरपुर के पलरा रोड में व विरक्त आश्रम के आगे सूनसान स्थान में गरीबो को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मायावती शासन काल में कांशीराम कालोनी का निर्माण कराया गया था। कालोनी तैयार होने के बाद वहाँ रहने के लिए जिन चयनित लोगो के नाम कालोनी पास भी हुई थी शुरुआती दौर में कई लोगो ने उसको अपना आशियाना भी बना लिया था कुछ समय तक तो यहां सब ठीक ठाक चलता रहा और लोग चैन से रहने लगे लेकिन धीरे-धीरे सुनसान स्थान पर बनी इस कालोनी में अराजकतत्वों का प्रवेश होने लगा और अवैध ढंग से किराये में लेकर ऐसे लोगो ने कालोनी का माहौल खराब करना शुरु कर दिया। मौजूदा समय में कालोनी में कुछ अराजकतत्व इस तरह हावी हो गये है कि वहां सीधे साधे गरीब लोग अराजकतत्वों के कारण कानोली में रहना पसंद ही नहीं करते। वर्तमान में गुंडे लफंगे चोर उचक्कों के आतंक से कालोनी पूरी तरह से खाली जैसी हो गयी है। कालोनी में कुछ गिने चुने गुण्डो ने अपना कब्जा जमा रखा है। वहां के लोगों ने बताया कि एकान्त स्थान के कारण कालोनी में वह सब कुछ होता है जो नहीं होना चाहिये। दबंगई के बल पर यहां जुआरखाना भी चलाया जा रहा है। शराब और शबाब का दौर भी चलता है। अराजकतत्वों के हौसले इतने बुलन्द है कि उनका कोई विरोध करने का साहस भी नही जुटा पाता। यदि कोई साहस भी करता है तो उसको कुचल दिया जाता है। कई बार लोगो ने स्थानीय पुलिस से कालोनी में हो रही अराजकता की शिकायत भी की पुलिस ने मौके पर जाकर हकीकत भी जानी लेकिन आज तक कालोनी में हो रही अराजकता और उससे जुड़े लोगो को खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया जिससे उनके हौसले बुलन्द है। लोगो ने कालोनी में अराजकता का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।