2025-01-23 17:54:24
हिसार : पटेल नगर वार्ड 16 के निवासी सेवानिवृत्त सह कार्यकारी अभियंता डीएचबीवीएन आनंद प्रकाश ने अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर आनंद प्रकाश व उनकी टीम ने प्रदेश महामंत्री से मौजूदा राजनैतिक के अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, प्रदेश की जनता का रुझान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की जनता बहुत प्रभावित है। निकट भविष्य में प्रदेश में निकाय चुनाव संभावित हैं। प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से सभी जिलों में भाजपा अपना परचम लहराएगी। एक बार पुन: प्रदेश में भाजपा ही भाजपा होगी। वैसे भी प्रदेश में विपक्ष नहीं रहा। इस मौके पर समाजसेवी आनंद प्रकाश ने प्रदेश महामंत्री को आश्वासन दिया और कहा पार्टी संगठन जो जिम्मेदारी सौंपेगी वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर आनंद प्रकाश के अलावा भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण गुज्जर, नरेश परूथी, राजकुमार, निशान्त कुमार, प्रवीण कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।