अज्ञात डम्पर ने फोर व्हीलर को मारी टक्कर, दो गंभीर

नेशनल हाईवे पर बीती आधी रात हुई अज्ञात वाहन और फोर व्हीलर की टक्कर में फोर व्हीलर सवार मुस्कुरा विकास खण्ड के हुसेना निवासी रोहित (32)पुत्र लखन यादव और हिमालय(28)पुत्र विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए
News

2025-03-29 14:19:20

मौदहा हमीरपुर।नेशनल हाईवे पर बीती आधी रात हुई अज्ञात वाहन और फोर व्हीलर की टक्कर में फोर व्हीलर सवार मुस्कुरा विकास खण्ड के हुसेना निवासी रोहित (32)पुत्र लखन यादव और हिमालय(28)पुत्र विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोंटों के चलते सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।फिलहाल दोनों को गंभीर चोंटे बताईं जा रही हैं।बताते चलें कि नेशनल हाईवे 34 पर मंकराव और इंगोहटा के बीच तथा नरायच और छिरका के बीच का क्षेत्र डेंजर जोन में आता है और अधिकांश सड़क हादसे इसी क्षेत्र में होते हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion