2025-03-10 16:16:50
सोनीपत में श्रीमद् भागवत की महिमा और महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए 108 कुडीय यज्ञ रविवार को किया गया है। वेद विद विद्वाव कथा व्यास संजय शर्मा ने कहा कि भागवत कथा का मूल मंत्र सदाचार है। जो इसे अपना लेता है, समाज उसे सम्मान की दृष्टि से देखता है। ऐसे व्यक्ति भगवान से भी प्रेम करते हैं। कथा व्यास ने भागवत कथा का मूल मंत्र बताया कि इसमें भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, ज्ञानयोग, ध्यान योग, कर्मयोग, समाजिक कार्य, स्त्री धर्म और राजनीति का गहन ज्ञान समाहित है। भागवत कथा का श्रवण कर मनन करने के बाद जानने के लिए कुछ शेष नहीं रह जाता, इसलिए भागवत कथा का दर्जा भगवान से कम नहीं है। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि भागवत पुराण वैष्णववाद का केंद्रीय ग्रंथ है। यह ग्रंथ धर्म का ऐसा रूप प्रस्तुत करता है जो वेदों से प्रतिस्पर्धा करता है और अंततः आत्मज्ञान, मोक्ष और आनंद की ओर ले जाता है। श्रीमद् भागवत का पाठ करने से पुण्य मिलता है और पापों का नाश होता है। मुरथल रोड पर व्यास गद्दी पर विराजमान संजय शास्त्री के मुखारविंद से कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं आान वर्धक जानकारी दी है। कथा के बाद 108 कुंडीय यज्ञ में राजीवन जैन, पुलिस अधिकारी एंडीवर शर्मा और नरेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शीला आंतिल, कुलदीप सैनी, नीलम कुमारी, दीपांशु, रेणु, रेखा राणा, अमिता, कुलदीप कुमार, राजू, विकास वशिष्ठ सहित अनेक भक्तों आहुतियां डाली