2025-03-10 15:48:07
ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) व गुडग़ांव विकास मंच की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिविल लाइंस स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की मेयर प्रत्याशी रही राजरानी मल्होत्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् युक्ति भारद्वाज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला राजस्व अधिकारी तरसेम शर्मा, पूर्व कुलपति डा. अशोक दिवाकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जगदीश ग्रोवर, समाजसेवी तिलकराज मल्होत्रा, हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की पुत्रवधू आशा शर्मा, गुडग़ांव विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी थे। गुडग़ांव विकास मंच के प्रमुख अजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर 31 महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के साथ समाजसेवा के लिए सोनाली बत्रा, दीक्षा शर्मा, प्रियंका यादव, डॉ. जयिता चौधरी, डॉ. प्रियांकी अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय, गीता वासु, चंदा शर्मा, योगाचार्य मुनेश शर्मा, शिक्षाविद् कनिका घई, अंजलि अहलावत एडवोकेट, सुमन पुलिस अधिकारी, पिंकी शेखावत, कविता सरकार, शशि शर्मा, सोनिया तंवर, लिली शर्मा, शिवानी शर्मा, निशा रानी, मोनिका पोपली, रूबी मथारू, रेनू सेठी, अंजलि गोयल, रितू गंगल, कीर्ति मदान, वंदना जोली, दिशा कक्कड़, मोना ठाकुर, डॉ. सुनीता कटारिया, मंजू जांगिड़, नलिनी अस्थाना, अपर्णा शर्मा, लाज कक्कड़, मीनू सहरावत, मिथिलेश शर्मा, अनीता यादव, सुनीता गुप्ता, शशि चटवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश भारद्धाज पूर्व पुलिस अधिकारी, दीपक कटारिया एडवोकेट, एसएस यादव एडवोकेट, समाजसेवी गौरव गुप्ता, मनीष जैन, भोले शंकर तंवर, सुनील शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद थे। बिना रुके बिना थके काम करती हैं महिलाएं: राजरानी मल्होत्रा मुख्य अतिथि राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि 365 दिन महिलाओं के होते हैं। वह बिना रुके बिना थके निरंतर कार्य करती हैं। उनके सम्मान के लिए 8 मार्च का दिन पूरे विश्व में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह महिलाओं के लिए सम्मान की बात है। गुडग़ांव विकास मंच लगातार 18 वर्षों से इस तरह का कार्यक्रम कर रहा है, यह गर्व की बात है। शिक्षाविद् युक्ति भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा ही हमारा ऐसा धन है, जिसे चुराया नहीं जा सकता। हमें अपने जीवन में स्वयं भी शिक्षित होना चाहिए, औरों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। एक बेटी के पढऩे से दो परिवार पढ़ते हैं। इसलिए बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तरसेम शर्मा पूर्व जिला राजस्व अधिकारी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमें हर वक्त करना चाहिए। हमें अपने मां-बाप की भी सेवा करनी चाहिए। हमें अपने गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।