माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के प्रांगण में मनाया अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह

माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के तत्वाधान में संयुक्त रूप से अंबेडकर जयंती मनाई गई
News

2025-04-14 18:57:58

रेवाड़ी। माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के तत्वाधान में संयुक्त रूप से अंबेडकर जयंती मनाई गई ,जिसमें सहयोगी संगठनों के तौर पर सेवा स्तंभ, धम्म भूमि ,हजरस,गुरु रविदास मंदिर कमेटी,आवाज फाउंडेशन, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा,जाटव समाज विकास समिति,अखिल भारतीय मानव कष्ट निवारण समिति आदि अंबेडकरवादी संस्थाओं की ओर से भारत रत्न बोधिसत्व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का 134वां जन्मोत्सव समारोह बड़े उत्साह एवं जोश के साथ जन्मदिन मनाया गया।मंच संचालन आलोक भांडोरिया, बहादुर सिंह ,एडवोकेट राजकुमार जलवा ने किया ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम दिनेश कुमार बौद्ध,भगत सिंह बौद्ध एवं बहादुर सिंह ने बुद्ध वंदना एवं त्रिशरण का पाठ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारीलाल एवं अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ एम एल रंगा पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महंत लालदास जी महाराज जी, पूर्ण चंद आईटीएस,डॉ एम.एल. चौधरी प्रिंसिपल सीएमडी, भीष्मदत्त सीनियर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट,सूरत सिंह जड़ोदिया सीनियर एडवोकेट, बलराज सिंह मलिक सीनियर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के संघर्षमय जीवन एवं भारतीय संविधान निर्माता के जीवन के बारे में विस्तार से वर्णन किया । बाबा साहेब ने केवल एक वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी वर्गों के लिए काम किया । उन्होंने नारी शिक्षा एवं हिंदू कोड बिल में अहम भूमिका निभाई ।बाबा साहेब भारत के पहले कानून मंत्री बने। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को समझा, इसलिए देश के टॉप 10 विद्वानों में उनकी गिनती की जाती है।कार्यक्रम में वित वर्ष का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष नारायण सिंह तंवर ने रखा।मेधावी विद्यार्थियों में दसवीं के 105, 12वीं के 15 ,IIT /IIM /NEET/CLAT के 7 SPORTS के चार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और मोनिका प्रिंसिपल के मागदर्शन में विभिन्न मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लघु नाटिका , कविता और मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए और और अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी संस्थाओं से बुद्धराम पंवार,रामपाल मेहरा,भगत सिंह बौद्ध, एडवोकेट राजकुमार जलवा,आरपी सिंह दहिया,फूल सिंह नाहरवाल,मिथलेश कुमार, हंसराज चौधरी,सुमेर सिंह,रामचंद्र रंगा, श्योकरण मेहरा,अजीत सिंह ,जेपी दहिया ,बहादुर सिंह ,कांशीराम खींची , महेश दत्त,सूबे सिंह,रामनिवास गोठवाल,लाल सिंह रिटायर्ड डीएसपी, डॉ कंवर सिंह,डॉ टीसी तंवर,होशियार सिंह अहरोदिया,नरेंद्र मेहरा आदि हजारों की संख्या में साथी उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion