ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोशिएशन,अलीगढ़ ने प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद जयंती पर किया अधिवक्ता एवं प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान।

ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोशिएशन अलीगढ़ नेदिनांक 12. 04.2025 चैत्र पूर्णिमा दिन शनिवार को प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापदम नंद जी को जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया
News

2025-04-13 19:33:36

अलीगढ/ ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोशिएशन अलीगढ़ नेदिनांक 12. 04.2025 चैत्र पूर्णिमा दिन शनिवार को प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापदम नंद जी को जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम का आयोजन आगरा रोड़ स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जागृति केंद्र मुकंदपुर के पास उदय गार्डन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.आई.एम.सी.ई.ए.मंडल अलीग़ढ़ के संरक्षक डॉक्टर पुष्प कुमार जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जस्टिस एन.के.राजौरिया जी विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् एवं समाजसेवी सुधीर बाबू आर्य, अशर्फीलाल जी शहीद भगत सिंह जनसेवा क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी गौरव नंद, एसडीओ सुरेंद्र सिंह,गुलशन कुमार नंद, जनसेवादल के प्रदेश प्रभारी भोलाराम सविता,प्रदेश महासचिव प्रवीन कुमार श्रीवास्तव जी,वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह एडवोकेट, सभासद वीरेन्द्र सिंह,वरिष्ठ समाजसेवी देवी सिंह रूहेला,रोहतास कुमार नंद,राकेश वर्मा एडीओ, रामपाल सिंह सीटीआई,खजांची दिनेश कुमार फौजी मंच पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफलतम संचालन छर्रा के हर्षित प्रधान ने किया।सर्वप्रथम सविता, सैन, नंद, समाज के महापुरुषों, प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद,भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर, उपाली जी महाराज, पदम श्री भिखारी ठाकुर, शल्य चिकित्सा के जनक महर्षि सुश्रुत, आदि महापुरुषों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित, पुष्प गुच्छ कर भेंट कर किया गया।प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद जी के 2414 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में उनके अखंड साम्राज्य काल खंड पर प्रकाश डाला। महापद्म नंद ने विश्व के एक बड़े भूभाग के छोटे छोटे राजाओं को पराजित कर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने पौरव, इच्छावाकु,पांचाल,कौरव, हैहय ,कलिंग, शूरसेन,मिथिला, अस्मक, बीतीहोत्र,काशी,कटक, प्रमुख राज्यों को जीत कर अखंड भारत की नींव डाली।इतिहासकारों के अनुसार उत्तर में गंगा, यमुना के मैदान से लेकर दक्षिण में गोदावरी एवं कलिंग तक पूर्व में बंगाल से लेकर पश्चिम में अफगानिस्तान तक का संपूर्ण भाग महापदमनंद के साम्राज्य में सम्मिलित था।किसी भी राजा की हिम्मत उनको ललकारने की नहीं थी।उस समय के सर्वशक्तिमान राजा हुए। उन्होंने बेहतरीन शासन पद्धति, मुद्रा, सैन्य बल, अपनी कुशलता से हासिल किया। उनके उत्तराधिकारी वंशजों में पाण्डुक, सुकल्प, पड़ुंगती,भूतपाल,राष्ट्रपाल,दस सिद्धिक,सम्राट घनानंद,चंद्रगुप्त, बिंदुसार,सम्राट अशोक जैसे महान नंदवंशी शासक हुए हैं। उनके शासन काल में प्रजा सुखी थी, देश सोने की चिड़िया बोला जाता था, उन्होंने केंद्रीय शासन पद्धति की नींव डाली जिससे आज भी शासन व्यवस्था पूरे भारत में चलाई जाती है। राज्य पर नियंत्रण रखने के लिए विशाल हाथी तथा अश्वारोही सेना बनाई।विशाल मुद्राकोष का निर्माण किया एवं अनेक कार्य अखंड भारत को मजबूत करने के लिए किए । विदेशी आक्रांताओं को महापद्मनंद का इतना डर था कि उनकी हिम्मत भारत की तरफ रुख करने की नहीं थी। उनके वंशज सम्राट घनानंद के भय से दुनिया का सिकंदर कहा जाने वाला सम्राट भी भय से झेलम नदी भी नहीं पार कर पाया,बल्कि उल्टे पांव लौट गया। ऐसे प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद जयंती को सरकार द्वारा भी मनाया जाना चाहिए जिन्होंनेआज की सरकार के सपने अखंड भारत की आधारशिला ही नहीं बल्कि पूरा भी किया। बच्चों की शिक्षा, एकता, अनुशासन, लगन,ईमानदारी, मेहनत पर शिक्षाविद् सुधीर बाबू आर्य ने डाला, मुख्य अतिथि जस्टिस एन के राजौरिया ने बच्चों को पढ़ाई का महत्व व अधिवक्ताओं को गरीबों तक न्याय को सर्वसुलभ बनाने, की नसीहत दी।जनसेवादल प्रदेश प्रभारी भोलाराम सविता ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं,अपनी मेहनत व कठोर तपस्या पूर्वक शिक्षा के बल पर परिवार, समाज, राष्ट्रोत्थान में अपना अमूल्य योगदान देकर वंशजों के नाम को ऊंचा करें,वहीं 27 अप्रैल को दिल्ली बॉर्डर स्थित लोनी विधानसभा में सैन जयंती हजारों की संख्या में सविता,सैन,नंद। वंशी मनाएंगे।कार्यक्रम में जस्टिश महोदय ने अधिवक्ता गण अर्जुन सिंह एडवोकेट, सुनील कुमार एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, विजय कुमार आर्य, एडवोकेट पवन कुमार एडवोकेट, राजा ठाकुर एडवोकेट, वीरेश कुमार एडवोकेट, जैकी ठाकुर एडवोकेट, बनारसी बाबू एडवोकेट आदि को चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद की प्रतिमा तस्वीर, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पदक, व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मेधावी छात्र/छात्राओं में डॉक्टर नरेश सिंह, कीर्ति, भावना कुमारी, हिमांशु वर्मा, प्रिया वर्मा, नेहा कुमारी, नितिन कुमार, नितेश कुमार, वंदना, दीपांशु, चंचल, समर्थ कुमार, सक्षम कुमार, दक्ष कुमार, जयदीप, मिस्का सिंह, सुजल वर्मा, साक्षी, छवि सिंह, शिवांगी कुमारी, कुलदीप सिंह, सचिन कुमार, कौशल सिंह, ध्रुव कुमार, रचना, शिवानी, शिवानी, गौरव कुमार, सौरभ समानिया, डॉक्टर आकाश कुमार, अमृता राजोरिया, वैशाली राजोरिया,डॉक्टर आशीष कुमार,डॉक्टर,प्रतीक कुमार,डॉक्टर ऋचा, सुभिक्षा मोहन सिंह ,काव्या सिंह, अमन कुमार, अभिषेक, डिंपल कुमारी, मोहिनी, विवेक कुमार, दिव्यांशी सिंह, डौली राजोरिया, प्रियंका वर्मा, कनक, कुलदीप सिंह, जय शर्मा, मनदीप कुमार, सौरभ कुमार, धीरज कुमार ,ज्योति, लव कुश कुमार, डॉक्टर हिमांशु ,डॉक्टर प्रिंस राज, आरव ठाकुर,आदि सैकड़ों बच्चों को उनकी उच्च शिक्षा उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राम खिलाड़ी सविता, रामपाल सिंह ,राजेश सत्यम,गुलशन नंद, जे पी मथुरिया,वीरेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह सभासद,राकेश कैटर्स,सुधीर कुमार प्रवक्ता,सुभाष चंद्र प्रवक्ता, लटूरी सिंह तालिबनगर,वरुण कुमार,कुंवरपाल सिंह दारोगा जी,बनवारी लाल सविता,चंद्रबोस निराला,राजकुमार, चित्तौड़िया ,राकेश कैटर्स,शरणलाल सविता,डॉक्टर देवेंद्र सिंह,डॉक्टर सतीश चंद्र, मुन्नालाल,कैप्टन महेंद्र सिंह,सुनील भारती, मास्टर जितेंद्र सिंह,प्रीतम सिंह, अजीत बालाजी, विष्णु कुमार सविता,बनारसी बाबू राजौरिया,विनोद कुमार आर्य, सोनू सिंह नंद, गौरव कुमार बालाजी, नीलम राजोरिया, सुमन सिंह, सरनाम सिंह, लवकेश सिंह ,लोकेश सिंह, हरि सिंह ठाकुर, दिनेश कुमार सिंह फौजी, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार,डॉक्टर पुष्प कुमार,रोहतास कुमार नंद,राकेश वर्मा, ग्राम प्रधान खिटकारी शैलेश कुमार,असगरपुर ग्राम प्रधान सोनू सिंह, श्रीनिवास नंद,निशांत कुमार,रवेंद्र सिंह,देवी सिंह रामनरेश 6सिंह दारोगा जी,देवी सिंह रूहेला, राजकुमार वर्मा कारेका वाले,हरी किशन नंदवंशी,निशांत कुमार,सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion