2025-03-21 20:01:06
अलीगढ़। शिक्षा में नवीनता और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में अलीगढ़ का पहला पंचकोश-आधारित प्री-स्कूल टी.डी. लर्निंग सेंटर ने सत्र 2024-25 के लिए प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के एडमिशन शुरू कर दिए हैं। विद्यालय भारतीय दर्शन के पंचकोश मॉडलकृअन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय और आनंदमयकृके आधार पर शिक्षा प्रदान करता है, जिससे बच्चों का मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास संतुलित रूप से हो सके। विद्यालय की प्रमुख विशेषताओं के बारे में डॉयरेक्टर डॉ0 ऊषा शर्मा ने बताया कि विद्यालय में पंचकोशा लैब बच्चों के समग्र विकास के लिए, भारतीय कला एवं संस्कृति लैब दृ नैतिक व सांस्कृतिक शिक्षा, लैब दृ विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स व गणित की आधुनिक शिक्षा, वैदिक गणित तेज़ व मानसिक गणना के कौशल विकसित करने हेतु, आयुर्वेदिक शिक्षा का परिचय दृ स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक जीवनशैली की समझ, विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ भारतीय मूल्यों, संस्कृति और वैज्ञानिक सोच को समाहित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होने बताया कि विद्यालय में 31 मार्च तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष शुल्क छूट उपलब्ध है।