परिसीमन के बाद देश में एकरूपता आयेगी सोनू

देश मे जातिए जनगणना पर उपेन्द्र कुशवाहा के शिविर मे उठे मांग को प्रधानमंत्री ने लगाई मुहर
News

2025-05-05 16:00:43

बिहारशरीफ। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने कहा कि तीन दिवसीय पार्टी के शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जातिये जनगणना पर विशेष जोर देते हुये पूरे देश में जातिये जनगणना कराने की मांग की। जनगणना के बाद दक्षिण भारत के मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार परिसीमन रोकने की साजिश और दबाब बनाया ाजा रहा है क्योंकि दक्षिण भारत में अधिकांश दस लाख वोटर पर एक सांसद है। वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ जैसे प्रदेशों में करीब 30 लाख वोटर पर एक सांसद है। जिसके कारण विकास की गति यहीं पर रूक जाती है। यहां पर 30 लाख वोटर पर तीन सांसद होना चाहिये वहीं दक्षिण भारत में 30 लाख वोटर पर 3 सांसद है। यही मुख्य वजह है कि दक्षिण भारत के मुख्यमंत्रियों के द्वारा परिसीमन का विरोध किया जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री से मांग किया है कि जल्द से जल्द मतदाताओं के साथ इंसाफ मिले और जिस तरह से दक्षिण भारत में 10 लाख वोटर पर एक सांसद है उसी तर्ज पर बिहार झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ में भी 10 लाख वोटर पर एक सांसद हो जिससे विकास की गति तेज होगी। उन्होने कहा कि इससे देश का चहुमुखी विकास संभव है। उपेंद्र कुशवाहा के तीन दिवसीय शिविर के दौरान मांग पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरा कर दिया। इसके लिए प्रधानमंत्री को बिहार की जनता की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामना दिया। जातिये जनगणना यह तय करेगी कि देश के विकास की गति को आगे ले जाने का काम होगा। वहीं उपेेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के गद्दार नेताओं के तरफ इशारा इशारा में बताने का काम किया। भाजपा के साथ रहते हुये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के विरोध में काराकट लोकसभा में महागठबंधन को वोट दिलाकर भाजपा को कमजोर करने का काम किया। अगर 9 सीट भाजपा जीत जाती तो निश्चित रूप से नरेंद्र मोदी मजबूत होते और किसी मामले में कमजोरी नहीं दिखती। उन्होने कहा कि आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में इस प्रकार की गलती नहीं दोहराई जाये इसके पूर्व हीं ऐसे नेताओं पर भाजपा नकेल कस ले नहीं तो बिहार में एनडीए की सरकार बनने में परेशानी होगी। वहीं सोनू कुशवाहा ने कहा कि आजादी के बाद से 38 विधानसभा एवं 6 लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन की सरकार में उसी विधानसभा व लोकसभा रिजर्व किया गया जहां कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र है लेकिन देश को आजादी मिल गयी लेकिन कुशवाहा वोटर को अभी भी महागठबंधन सरकार ने गुलाम बना रखा है। इसलिए देश के प्रधानमंत्री से मांग किया कि परिसीमन को सुधार कर न्याय देने का काम करे। वैसे सभी आरक्षित सीट को जेनरल किया जाये। समस्तीपुर और हाजीपुर जो कि काफी नजदीक है और दोनों को आरक्षित करने का काम किया गया। इसलिए अभी डबल इंजन की सरकार है, कोई परेशानी नहीं है। भारत सरकार जातिये जनगणना के बाद परिसीमन सुधार कर कुशवाहा मतदाताओं को देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आजाद कराया जाये।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion