2025-04-06 21:36:33
अलीगढ अतरौली / गांव जामुना निवासी कलियान सिंह ने बताया कि उनकी बेटी विमलेश देवी की शादी करीब चार साल पहले देव सिंह पुत्र महावीर सिहं निवासी करेली की मढईयां थाना चन्दोसी जिला संभल के साथ हुई थी। साढ़े बारह लाख शादी में खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद ही पति देव सिंह, सुसर महावीर सिहं, सास लक्ष्मी देवी शादी में किए खर्च से सन्तुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में ढाई लाख रूपये, सोने की अंगूठी व जंजीर की अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर गाली गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया। काफी दिनों तक सब सहती रही। एक बेटी रिया का दो मार्च 2021 को जन्म हुआ, लेकिन इन लोगों का उत्पीडन बन्द नहीं हुआ। चार अक्टूवर 2024 को ससुराली ने गांव के करन गुर्जर के साथ मिलकर लोहे की रॉड आदि से जान लेवा हमला कर जमकर मारा पीटा और भूखा रखा। करन गुर्जर जो कि अपने आप को पत्रकार बताकर इनके साथ षडयंत्र करके शोषण करता है। कहा कि बेटी इस समय गर्भवती है और उसकी डिलीवरी का समय नजदीक है। इसमें भी उसके साथ घरेलू उत्पीड़न हो रहा है। उसकी जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस व महिला आयोग में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल विजयकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दहेज लोभी करते हैं बेटी को प्रताड़ित अलीगढ : अतरौली। गांव लोहगढ़ निवासी शीतल पुत्री गजवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी चार चाल पहले सुरेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी मिलन गार्डन शबापुर थाना सोनिया बिहार बजीरावाद दिल्ली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराली जन दहेज के लिए मारपीट व गाली गलौज करते हैं। जिसमें सास जगवती देवी, जेठ नवेन्द्र, ननद मधु व पिंकी, पति सुरेन्द्र ने मिलकर दो साल से घर से निकाल दिया है। अब वह अपने मायके में रहने को मजबूर है। कोई भी खर्चा नहीं दिया जाता। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।