मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने पर भाजपा नेताओं ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव को पुष्पमालाएं पहन कर किया स्वागत
News

2023-12-07 14:32:32

भिण्ड। मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत प्राप्त करने पर भोपाल सीएम हाउस पहुंचकर पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुष्प मालाए गुलगुस्ता भेंट करते हुए उनका स्वागत किया और बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने बधाई देने पहुंचे नेताओं को अपने हाथों से मीठा मुंह करा कर धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देने गए जिले के भाजपा नेताओं को कहा की कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पराकाष्ठा के साथ आप सभी की बड़ी मेहनत का परिणाम भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाई है इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं साथ ही उन्होंने कहा यही उमंग और उत्साह मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में संबंधित विधानसभाओं के प्रत्येक मंडल के बूथ केंद्र पर 51% वोट शेयर करते हुए पार्टी को विजय श्री दिलाकर केंद्र में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करें। मेहगांव,भिण्ड, लहार सहित पूरे मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक विजय के उपरांत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एवं मध्य प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव से भेंट कर शुभकामनाए दी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया मेहगांव विधायक राकेश शुक्ला ,नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पूर्व ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया ने भी सभी मिठाई खिला कर विजय की बधाई दी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion