आम आदमी पार्टी यूथ विंग की रामपुर जिला कमेटी घोषित

आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को यूथ
News

2026-08-05 03:11:40

रामपुर। आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को यूथ विंग की नई जिला कमेटी की घोषणा कर दी। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर गठित कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन ने बधाई देते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला तथा जिलाध्यक्ष अंसार अहमद की संस्तुति पर रामपुर यूथ विंग की जिला कमेटी का गठन किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई कमेटी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनसेवा और जनसंघर्ष को नई गति देने का कार्य करेगी। नव-नियुक्त पदाधिकारियों से ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई गई है। यूथ विंग के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अंसब नज़ील ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion