आप की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी घोषित

आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी आखिरकार सोमवार को जारी हो गई
News

2023-08-28 15:27:26

नोएडा। आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी आखिरकार सोमवार को जारी हो गई। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन द्वारा आप की जिला एवं विधानसभा कार्यकारिणियों को भंग कर दिया गया था जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने तीन माह बाद 31 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें जिला महासचिव राकेश अवाना,जिला कोषाध्यक्ष अनिल चेची,मीडिया प्रभारी/जिला प्रवक्ता राहुल सेठ को बनाया गया। जिला की तीनों विधानसभा नोएडा,दादरी,जेवर से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा सहित ग्यारह जनों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई एवं सत्रह जनों को जिला सचिव बनाया गया है जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह, पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका,जिला प्रभारी सीएम चौहान सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा कर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। भूपेन्द्र जादौन ने कहा है कार्यकारिणी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है जल्द ही विधानसभा विधानसभा अध्यक्षों , नगर अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों की दूसरी सूची की घोषणा की जाएगी।

पहले चरण में 31 पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें मनोज यादव उपाध्यक्ष,एडवोकेट प्रशांत रावत उपाध्यक्ष,मोहम्मद जाकिर हुसैन उपाध्यक्ष,उपेंद्र सिंह चौहान उर्फ लक्की ठाकुर उपाध्यक्ष,मुन्ना गुप्ता उपाध्यक्ष,जय नारायण कौशिक उपाध्यक्ष,पूजा मेहरा उपाध्यक्ष,एडवोकेट निरंजन चौहान उपाध्यक्ष,प्रवीण धीमान उपाध्यक्ष,नवीन भाटी उपाध्यक्ष,विक्की भाटी सचिव,विजय श्रीवास्तव सचिव,शिवराज शर्मा सचिव,जीतू भाटी सचिव,सुनील जिंदल सचिव,राजकुमार प्रसाद सचिव,वीरेन चौधरी सचिव,केशव उपाध्यक्ष सचिव,गौरव मेहरा सचिव,सुमित रावल सचिव,डॉ महेंद्र कुमार सिंह सचिव,सविता सिंह सचिव,रिंकू राणा सचिव,आशीष कुमार चावड़ा सचिव, जय किशन जयसवाल सचिव विनीत राजपूत सचिव एवं अभिषेक कुमार सचिव बनाया गया है

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion