2025-03-29 20:20:45
बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि कोई भी नागरिक विशेष रूप से युवा, दिव्यांग, पीभीटीजी, थर्ड जेंडर एवं 80 + नागरिक मताधिकार से वंचित न हो पाये। इसके लिए मतदाता सूची में उनके समावेशन हेतु पाकुड़ जिला में प्रोजेक्ट समावेश चलाया जा रहा है। प्रोजेक्ट समावेश की शुरुआत दिनांक 13 मार्च को की गई है। प्रोजेक्ट समावेश के तहत बीएलओ द्वारा दिनांक 22 मार्च से 27 मार्च तक डोर टु-डोर अभियान चलाया गया है। जिसमें तीनों विधानसभा में प्रपत्र-6 में कुल 8146 प्राप्त हुए। प्रपत्र-7 कुल 2225 प्राप्त हुए। प्रपत्र -8 कुल 2941 प्राप्त हुए। तीनों प्रपत्र मिलाकर 13,312। फार्म के डिजिटाइजेशन की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दिनांक 22 मार्च को 306 प्रपत्र डिजिटाइज्ड किये गये थे एवं वर्तमान में 2791 प्रपत्र डिजिटाइज्ड दिख रहे हैं।विशेष अभियान के माध्यम से प्राप्त किए गए प्रपत्रों में से काफी संख्या में प्रपत्रों डिजिटाइज्ड किया जाना लंबित है। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की विशेष अभियान के माध्यम से प्राप्त लंबित प्रपत्रों का अविलम्ब डिजिटाइज्ड कराने हेतु सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाय एवं नियमानुसार उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इसकी नियमित रूप से अनुश्रवण भी किया जाय