2025-04-05 21:13:41
अनुपम सन्देश/ सलमान युसूफ मुरादाबाद। शनिवार दिनांक 5 अप्रैल 2025 को भगवान महर्षि कश्यप और भगवान गुह्यराज निषाद जी की जयंती को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी द्वारा खूब धूमधाम से रैली निकाल कर मनाया गया और भगवान महर्षि कश्यप और भगवान गुह्यराज निषाद को जिला अध्यक्ष के साथ कश्यप समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए भगवान को याद किया। साथ ही जिला अध्यक्ष रवि चौधरी द्वारा कश्यप समाज के साथ जुड़कर गले मिलते हुए जयंती को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सैकड़ो की संख्या में भीड़ मौजूद रही, जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रवि चौधरी, संगठन मंत्री अमित चौधरी, राहुल ठाकुर कोषाध्यक्ष, प्रशांत सिंह, आर्यन, आशु चौधरी, आकाश कश्यप, राम लखन कश्यप, हरिराम कश्यप प्रधान जी, रवि कश्यप, सोनू कश्यप, गौरव कुमार प्रमुख महासचिव आकाश कुमार तथा कार्यकर्ता और कश्यप समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।