सावन के पहले सोमवार पर चंदैन शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हरहर महादेव के जयकारे

पूरे मंदिर परिसर में घंटों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों
News

2026-08-04 04:59:50

बिलासपुर। सावन के पहले सोमवार को चंदैन शिव महादेव मंदिर में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में घंटों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने उत्तराखंड सीमा से लेकर कांवड़ मार्ग और मंदिर परिसर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस सहायता एवं स्वागत केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिला कांस्टेबलों सहित उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य कुलविन्दर सिंह मान ने बताया कि शिवभक्तों के लिए भोजन एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं चौकी प्रभारी योगेश कुमार पुंडीर ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान नितिन गर्ग, सौरभ रस्तौगी और अरुण कश्यप सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion