2023-12-13 15:41:30
भरुआ सुमेरपुर। मुंडेरा मार्ग में बदनपुर पचखुरा के मध्य चौकी के ब्रह्म देव बाबा स्थान पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में एक दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन कराया गया। दंगल का शुभारंभ मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद सरस्वती उर्फ बलराम बाबा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। दंगल में नामीगिरामी पहलवानों के मध्य रोचक कुश्तियां हुई।
प्रतिवर्ष के बाद इस साल भी ब्रह्मदेव बाबा के स्थान पर मेले का आयोजन किया गया। इस बार मेले के साथ पहली बार दंगल का आयोजन कराया गया।
सपा संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित इस दंगल का शुभारंभ पूर्व प्रदेश सचिव लाल सिंह यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद सरस्वती उर्फ बलराम बाबा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। कारण मनीष पपरेंदा ने मदन खपतिहा को पराजित किया। रवि नजरपुर व छोटू खपटिहा, नजाकत अली बांदा व सचिन अलीगढ़, उपेंद्र बड़ागांव व विकेश मथुरा, मदन बांदा व रोहित तिलसरस,
विवेक दुर्गापुर व मनीष पपरेंदा के मध्य हुए रोचक मुकाबले बराबरी पर छूट गए। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार,स्वामी गुप्तानंद महाराज,रज्जन विद्यार्थी, जयराम यादव,प्रधान अजय साहू व शमसुद्दीन, रमाशंकर यादव आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे। दंगल का संचालन सुरेश यादव ने किया। रेफरी की भूमिका रामकिशुन नन्ना, सूरजपाल सिंह ने निभाई। दंगल के आयोजक प्रधान बिरखेरा अशोक यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।