समाजसेवी जगदीश प्रसाद प्रधान जी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

जगदीश प्रधान की मृत्यु समाज की अपूरणीय क्षति छर्रा विधायक
News

2025-02-17 15:56:00

अलीगढ छर्रा गरीबों के हितैषी,एवं स्वरोजगार के माध्यम से खाकी की ब्रांडिंग कर लोगों को खाकी के प्रति आकर्षित करने वाले,वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश प्रसाद प्रधान जी छर्रा (अलीगढ़) की पारिवारिक शादी कार्यक्रम में दिनांक 15/02/2025 को अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई,जिससे खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार को प्रधान जी का अंतिम संस्कार सांकरा घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में बड़े बेटे हर्षित प्रधान ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। प्रधान जी के सामाजिक व राजनीतिक जीवन ने छर्रा क्षेत्र के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई,हिन्दू एवं मुस्लिम वर्ग के सभी जातियों के लोग प्रधान जी के व्यक्तित्व से प्रभावित थे। अच्छे कार्यों के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर प्रधान जी के कार्यों को सरकारों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है।वर्तमान में भी प्रधान जी की पत्नी बेबी रानी नगला बादशाह छर्रा की प्रधान हैं। गरीबों के प्रति अपनत्व एवं राजनीतिक रूप से बेबाक शैली के कारण उनके अंतिम दर्शन कार्यक्रम में छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन लालू महाजन, वरिष्ठ समाजसेवी अशर्फीलाल,समाजसेवी सूरजपाल सिंह राना,वरिष्ठ समाजसेवी जनसेवा दल के जिलाध्यक्ष रामनरेश सिंह, वरिष्ठ समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि विनोद सविता, एटा से जिलाध्यक्ष जनसेवादल संजीव सविता, AIMCEA मंडल अध्यक्ष रोहताश कुमार नंद, जिलाध्यक्ष देवी सिंह रूहेला, भरत सिंह लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम प्रधान सुनील आर्य, शैलेश कुमार प्रधान,NSCT कोर कमेटी सदस्य उ प्र हरी किशन नंदवंशी, सोनू सिंह नंद, रामखिलाड़ी सविता, नरेंद्र वर्मा,सरनाम सिंह, जितेंद्र सिंह,राजेश सत्यम हाथरस, सुभाष ठाकुर, सत्यपाल सिंह उर्फ सत्ता भैया, चंद्रबोस निराला,वरिष्ठ समाजसेवी सुधीरबाबू आर्य,डॉक्टर पुष्प कुमार, दिनेश कुमार फौजी, ठाकुर राजेश कुमार, निशांत कुमार,सोनू सिंह, सत्यदेव राजौरिया,सविता समाज जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, प्रभात कुमार राजपाल सिंह आर्य, सुभाष कुमार, हरिओम सिंह, अर्पित कुमार,सुमित कुमार उर्फ गुन्नू,आनंद कुमार उपाध्याय,नंद किशोर कश्यप,धर्मपाल सिंह बघेल, महीपाल सिंह बघेल,सतेन्द्र सिंह बघेल,राकेश वर्मा, आशीष कुमार, हिमांशु, समेत पूरे अलीगढ़ एटा,कासगंज,हाथरस से हजारों लोग अंत्येष्टि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion