2025-03-06 21:52:02
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार से पूरे ट्रस्ट की संस्थापिका माता भगवती देवी के शताब्दी जन्मवर्ष को लेकर कलश ज्योती यात्रा जन-जन तक नैतिक शिक्षा के ज्ञान का संचार हो,व यज्ञ का ज्ञान हो,इस को लेकर हरिद्वार से विद्वानों की टोली नगर में पहुचीं। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ एवं संस्कारशाला कैमरी रोड़ हिसार इकाई के मुख्य ट्रस्टी डॉ महिपाल मुंजाल ने बताया कि विद्वानों की टोली का नगर में पहुँचने पर श्रद्धालुओं ने व स्थानीय इकाई के सदस्यों ने टोली का भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम अनुसार टोली को ट्रस्ट के सदस्यों के आवास पर व स्कूलों में ले जाया गया जहाँ टोली प्रमुख अजय गुलाटी,देवता सिंह,रविंद्र राणा, चेतन प्रकाश,व सतीश कुमार ने स्कूल के बच्चों को व श्रद्धालुओं को गायत्री महामंत्रो व प्रातः काल मे सूर्य देवता जी के दर्शन करने से किस तरह से हमारे शरीर पर व मानसिक बुद्धि पर प्रभाव पड़ता है।इस के अलावा विद्या का समावेश होता है इस पर विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर टोली सदस्यों ने संगीत के माध्यम से व सुंदर भजनों के माध्य्म से गायत्री महिमा का गुणगान किया। वहीं टोली सदस्यों का स्वागत किया। व दीपों का प्रज्वलन भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय इकाई के सदस्य डॉ महिपाल मुंजाल,डॉ रेखा पंवार, कैलाश गर्ग, राजेंद्र गुप्ता, सुदर्शन बंसल डॉक्टर यशपाल मुंजाल, गणेश कत्याल, प्रवीण वर्मा,आरसी मिश्रा डॉ विजय सारस्वत, के अलावा ट्रस्ट के काफी सदस्य मौजूद रहे ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉक्टर महिपाल मुंजाल ने बताया यह टोली आगामी तीन दिन हिसार जिला में प्रचार करेगी।