रामनवमी महोत्सव व संगीतमय श्रीराम कथा के लिए आयोजित की भव्य कलश शोभा यात्रा

श्रीराम कथा समिति द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर विधि-विधान से रामनवमी महोत्सव व संगीतमय श्रीराम कथा की शुरूआत की गई।
News

2025-03-30 22:21:18

श्रीराम कथा समिति द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर विधि-विधान से रामनवमी महोत्सव व संगीतमय श्रीराम कथा की शुरूआत की गई। कटला मैदान स्थित सियाराम मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत विधानस्वरूप महंत चिन्मयदास जी महाराज के सान्निध्य में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। मां जानकी सेवा दल व रामकृष्ण सेवा संस्थान के संयोजन में 151 महिलाओं ने एकसमान पीले व लाल परिधान पहनकर एवं सिर पर सुसज्जित कलश धारण करके शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान पुरुष श्रद्धालुओं ने श्रीराम के भगवा ध्वज लेकर और जय श्रीराम का उदघोष करते हुए समस्त भक्तों का उत्साह बढ़ाया। बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते हुए और हिसार के विभिन्न बाजारों से होते हुए कलश यात्रा महाराजा अग्रसेन भवन पहुंची। इस दौरान हिसार के बाजार जय श्रीराम के उदघोष से गुंजायमान हो उठे। महाराजा अग्रसेन भवन के मुख्य सभागार में सभी कलशों को पूरी आस्था के साथ श्रीराम कथा स्थल के मंच पर स्थापित किया गया। इस अवसर पर हिसार नगर निगम के मेयर प्रवीन पोपली मुख्यातिथि एवं राज्य सूचना आयुक्त डॉ. जगबीर सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सतीश बंसल व कविता बंसल मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य आचार्य पंडित सत्यवान शास्त्री रहे और विशिष्ट सहयोगी का दायित्व महंत रवि भोला ने निभाया। इनके साथ ही श्रीराम कथा समिति के पदाधिकारी सुरेंद्र लाहौरिया, राजेश बंसल व शक्ति अग्रवाल एवं सुधीर बंसल, राहुल अग्रवाल, मुकेश बंसल, राजेंद्र बंसल नेताजी, दिनेश जैन, जनक गुप्ता, प्रमोद बंसल, राजेश शर्मा, वीरेंद्र लाहौरिया, चंद्रभान सोनी, अनूप बिंदल, रामनिवास परसा, प्रमोद गर्ग, केशव अग्रवाल व विनोद बंसल ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कलश यात्रा के दौरान संजीव बंसल, परीक्षित आर्य, समीर सरदाना, मनोज गुप्ता, मुकुल सीए, कैलाश सिंगला, अशोक वर्मा, दीपक महिपाल, विराट अग्रवाल, अमित जैन एडवोकेट, सतीश बंसल रामलीला, दीपक गौत्तम व राजेंद्र मित्तल भी मौजूद रहे।श्रीराम कथा समिति द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर विधि-विधान से रामनवमी महोत्सव व संगीतमय श्रीराम कथा की शुरूआत की गई। कटला मैदान स्थित सियाराम मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत विधानस्वरूप महंत चिन्मयदास जी महाराज के सान्निध्य में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। मां जानकी सेवा दल व रामकृष्ण सेवा संस्थान के संयोजन में 151 महिलाओं ने एकसमान पीले व लाल परिधान पहनकर एवं सिर पर सुसज्जित कलश धारण करके शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान पुरुष श्रद्धालुओं ने श्रीराम के भगवा ध्वज लेकर और जय श्रीराम का उदघोष करते हुए समस्त भक्तों का उत्साह बढ़ाया। बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते हुए और हिसार के विभिन्न बाजारों से होते हुए कलश यात्रा महाराजा अग्रसेन भवन पहुंची। इस दौरान हिसार के बाजार जय श्रीराम के उदघोष से गुंजायमान हो उठे। महाराजा अग्रसेन भवन के मुख्य सभागार में सभी कलशों को पूरी आस्था के साथ श्रीराम कथा स्थल के मंच पर स्थापित किया गया। इस अवसर पर हिसार नगर निगम के मेयर प्रवीन पोपली मुख्यातिथि एवं राज्य सूचना आयुक्त डॉ. जगबीर सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सतीश बंसल व कविता बंसल मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य आचार्य पंडित सत्यवान शास्त्री रहे और विशिष्ट सहयोगी का दायित्व महंत रवि भोला ने निभाया। इनके साथ ही श्रीराम कथा समिति के पदाधिकारी सुरेंद्र लाहौरिया, राजेश बंसल व शक्ति अग्रवाल एवं सुधीर बंसल, राहुल अग्रवाल, मुकेश बंसल, राजेंद्र बंसल नेताजी, दिनेश जैन, जनक गुप्ता, प्रमोद बंसल, राजेश शर्मा, वीरेंद्र लाहौरिया, चंद्रभान सोनी, अनूप बिंदल, रामनिवास परसा, प्रमोद गर्ग, केशव अग्रवाल व विनोद बंसल ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कलश यात्रा के दौरान संजीव बंसल, परीक्षित आर्य, समीर सरदाना, मनोज गुप्ता, मुकुल सीए, कैलाश सिंगला, अशोक वर्मा, दीपक महिपाल, विराट अग्रवाल, अमित जैन एडवोकेट, सतीश बंसल रामलीला, दीपक गौत्तम व राजेंद्र मित्तल भी मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion