2025-02-21 16:26:14
अलीगढ मारहरा/एटा। कसबा से कासंगज जाने वाले नदरई मार्ग स्थित कुवात गंज पर शिव भक्तों की ओर से हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी पांच दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिस का शुभारम्भ आज शुक्रवार से किया जायेगा और समापन महाशिव रात्रि पर्व होगा। मारहरा कावर सेवा समिति की ओर वीते 40 बर्षों से कस्बा से कासंगज जाने वाले नदरई मार्ग स्थित शिव मंदिर पर हर बर्ष तीन दिवसीय भंडारे का अयोजन किया जाता था। जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने वीते पांच बर्ष से भंडारे के दिनों में बढोत्तरी कर पांच दिवसीय भंडारे का आयोजन शुरू कर दिया। जिसमें मां गंगा के पावन धाम सोरों से शिव भक्त कांवर लेकर अपने गंतव्य को जाते है जिनकी सेवा में समिति हर बर्ष आयोजन कराती चली आ रही है। भंडारे में कांवडियों केे लिए खान पान और उपचार की व्यवस्था की जाती है। एक ओर महा कुभ दूसरी ओर महाशिव रात्रि पर्व को लेकर भक्तगणों ने हर बर्ष की भांति लगने वाले भंडारे की तैयारियां पूर्ण कर लीं जिसका शुभारम्भ आज विधि विधान के साथ हवन यज्ञ के साथ किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी समित के बरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है।