बेटी पराया धन नहीं दो परिवारों का सम्मान है

- जब भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं - तब घर में बेटी का जन्म होता है
News

2025-05-25 21:44:42

रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में बेटियों के मान-सम्मान का कार्यक्रम मेरी बेटी मेरी शान - मेरी बेटी मेरा अभिमान का आयोजन पंजाबी धर्मशाला पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ आर बी यादव, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के संयोजक दिनेश राजपाल, भाजपा जिला सचिव नीरू भारद्वाज व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल जगत की उपलब्धि की चर्चा हो प्रत्येक विभाग में हमारी वीर बेटियों ने सफलता के नये इतिहास बनायें है। ओलंपिक खेलों में हमारे देश की वीर बेटियों ने नये कीर्तिमान रचे हैं। हरियाणा के साधारण परिवार की तीन बहनें मीनाक्षी आनंद, केशनी आनंद व उर्वशी आनंद ने ना केवल आई ए एस पास किया वरन् तीनों बहनें हरियाणा के सर्वोच्च पद मुख्य सचिव तक पहुंच कर देश का गौरव बढ़ाया। उनकी इस महान उपलब्धि पूरा देश गौरवान्वित है। प्रधान अरुण गुप्ता, प्रमुख शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व प्रोफेसर सी एल सोनी ने कहा कि आज हम बड़े गौरव से वीरांगना अहिल्याबाई होलकर का त्रि-शताबदी समारोह मना रहे हैं। जिन्होंने अपनी वीरता से पूरे देश को नई प्रेरणा दी। महिला संयोजक शशि जुनेजा, महिला प्रधान निशा सीकरी, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज व शिक्षाविद प्रीति कपूर ने कहा कि बेटियों को जीवन में सफलता के नये आयाम स्थापित करने में मां की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मां उनके आत्मविश्वास को निरंतर जगाते हुए उनकी उन्नति का पथ-प्रशस्त करती हैं। नन्ही बच्ची आलिया ने जिमनास्टिक के सुंदर अभ्यास प्रस्तुत कर सभी की तालियां बटोरी। योग प्रशिक्षक कंचन अदलखा व हैल्थ एंड वेलनेस कोच डॉक्टर सपना यादव ने सभी को योग व प्राणायाम के आवश्यक अभ्यास करायें। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भाजपा नेत्री रूचिका नागपाल, खुशियों के ब्रांड एंबेसडर प्रदीप शर्मा, जूही पिपलानी व समाजसेवी सतपाल शास्त्री को सम्मानित किया। सभी को कृष्ण भगवान, राम दरबार व प्राकृतिक दृश्यों के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में मुख्यतः हिमांशु पिपलानी, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, कपिल कपूर, पूर्वांशी, ओजस्वी, रामरतन यादव, गोपाल सहगल, सफाई योद्धा त्रिभुवन भटनागर, समाजसेवी आदर्श राजपाल व साथियों ने सहयोग किया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion