2025-03-31 16:28:57
मुजफ्फरनगर। तहसील जानसठ क्षेत्रांतर्गत शुक्रतीर्थ में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कुशल मार्ग निर्देशन में उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार जानसठ सतीश चंद बघेल , साधु महात्माओं के साथ सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक रविवार को निरंतर रूप से शुक्रतीर्थ क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जन प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रत्येक रविवार को निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आज भी शुक्रतीर्थ क्षेत्र में गंगा घाट एवं आस पास साधु महात्माओं के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया सफाई अभियान के दौरान तहसीलदार जानसठ सतीश चंद बघेल, गंगा समिति केपदाधिकारी,ग्रामप्रधान राजपाल , विनोद पंडित , एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग साथ रहल क्षेत्र के सभी लोगों में शुक्रतीर्थ क्षेत्र में सफाई को लेकर उत्साह है। निरंतर सभी क्षेत्र वासी बढ़चढकर प्रतिभाग करते हाल सफाई अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। शुक्रतीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं एवं साधु संतों अभियान से बहुत खुश है। उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह द्वारा सभीi राजस्व अधिकारी , विकासखंड के अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यह अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा सभी अधिकारी प्रत्येक रविवार को प्रसिद्ध क्षेत्र में अपने-अपने नियत स्थान पर समय से आकर साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से रखेंगे किसी भी प्रकार की इस कार्य में लापरवाही ना की जाए।