जिला स्तरीय सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 60 शिक्षिकाएं हुई सम्मानित 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चितरपुर में शुक्रवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला सम्मान सह रोल प्ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया
News

2025-03-23 15:49:46

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चितरपुर में शुक्रवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला सम्मान सह रोल प्ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमार व विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार के अलावे जिला अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमार ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में बेहतर कर रही है। खास कर शिक्षिकाएं घर परिवार और समाज के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इस दौरान अतिथियों ने रामगढ़ जिला के चितरपुर प्रखंड से मंजूषा वलेमी खलखो, अनिता कुमारी सोनी, ममता कुमारी, कुमारी रेखा, फरहा नाज, ललिता कुमारी, निहारिका कुशवाहा, अनुराधा कुमारी केसरी, मोहसिना आरा, सिम्मी तरन्नुम, मांडू प्रखंड से मीना कुमारी, दमयंती कुमारी, शकुंतला कुमारी, आशा राणा, प्रिसका मिंज, वीणा पटेल, चंद्रवती देवी, अनुराधा गुप्ता, कुमारी बबीता रानी, उर्मिला कुमारी, दुलमी प्रखंड से ममता कुमारी, होलिका कुमारी, ललिता कुमारी, अनिता कुमारी, सोनी कुमारी, कुमारी प्रतिमा, सुनीता कुमारी, पंटू देवी, किरण कुमारी, मांती रेखा रेणू, गोला प्रखंड से कुमारी चिंता बाला, प्रणिता देवी, सुरमनी देवी, संगीता देवी, सरिता कुमारी, कुमारी ममता भारती, संध्या देवी, दीप्ति रानी, सोनी देवी, प्रीति सिन्हा, पतरातू प्रखंड से लक्ष्मी देवी, अविनाशी देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, सब्बा परवीन, सरस्वती कुमारी, ललीता कुमारी, पूनम टोप्पो, चंदा सिन्हा, सुमा कुमारी, रामगढ़ प्रखंड से सुमित्रा कुमारी, पूनम अग्रवाल, सावित्री देवी, उर्मिला कुमारी, सुनीता कुमारी, मीना कुमारी, तारामनी होरो, इली साबा लकड़ा, सुमित्रा देवी, स्वपना देवी को मोमेंटों व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी इंशा अल्लाह, संस्थान के जितेंद्र कुमार, सीमा कुमार, मो तौसिफुल हसन सहित कई मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion