2025-03-16 16:06:10
चंडीगढ़ : आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास पर आयोजित हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक की अध्यक्षता कर प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण के लिए ₹657.99 करोड़ (स्टेट हेड + एचडब्ल्यूआरए फंड) की 352 योजनाओं को मंजूरी दी है। उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि यमुना नदी में किसी भी प्रकार का गंदा पानी न जाए। बरसात से पूर्व नाले, नालियों, सीवर लाइन, नहर आदि की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।