जिलाध्यक्ष सहित 54 कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए किए नामांकन

भारतीय जनता के केंद्रीय चुनाव अधिकारी के निर्देश अनुसार जिला
News

2025-03-16 20:27:28

भारतीय जनता के केंद्रीय चुनाव अधिकारी के निर्देश अनुसार जिला अध्यक्ष पद के लिए जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया एवं जिला प्रभारी अरविंद यादव तथा जिला सह चुनाव अधिकारी सतीश बैंसला की उपस्थिति में आवेदकों ने आवेदन किए। पलवल जिले से वर्तमान जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र पाल राणा, सूरज पांडे,भूपराम पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह, महामंत्री वीरपाल दीक्षित, सतीश बैंसला, पूर्व महामंत्री राजेंद्र बैंसला, व्यापार प्रकोष्ठ सह प्रभारी पवन अग्रवाल, सतबीर पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता चौहान, उपाध्यक्ष राजीव कत्याल, अजय डागर, जगमोहन गोयल, मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह, विपिन बैंसला, लखन सोरोत , रश्मि सहरावत, वीरेंद्र शर्मा, प्रवीण ग्रोवर, सतीश बैसला, सोनू फग़ना समेत कुल 54 पार्टी कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया- नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चली : जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने बताया कि संगठन का पर्व चल रहा है और भाजपा में लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार कार्यकर्ता का चयन होता है। दायित्व छोटा हो या बड़ा सभी पदों के लिए पार्टी में निष्पक्ष एवं प्रक्रिया अनुरूप चयन होता है। भाजपा पार्टी में कार्यकर्ता कल्चर चलता है और चयन प्रक्रिया तथा पार्टी मापदंडों के अनुसार जो कार्यकर्ता योग्य तथा उपयुक्त होगा उसे पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। जिला प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि भाजपा की यही खूबसूरती है कि यहां हर कार्यकर्ता को मौके मिलते है। आज कल 54 आवेदकों के आवेदन जिला अध्यक्ष के लिए आए यह इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी में एक पद के लिए बहुत सारे योग्य और उपयुक्त कार्यकर्ता तैयार है। संगठन की दृष्टि से सभी 27 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा आज हो जाएगी। इस अवसर पर आवेदकों के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी जिला कार्यालय पर मौजूद रहे

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion