सोनीपत में नौकरी के नाम पर 5 लाख ठगे फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर दिया

अमेरिकी दूतावास में नौकरी दिलाने के नाम पर सोनीपत में युवक से पांच लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।
News

2025-01-30 18:04:46

सोनीपत : अमेरिकी दूतावास में नौकरी दिलाने के नाम पर सोनीपत में युवक से पांच लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ककरोई निवासी नवीन वत्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2022 में उसका परिचित संतोष अपने तीन साथियों जोबन जोशी, अर्चना उर्फ आरती और मुकेश के साथ उसके घर आया। खुद को अमेरिकी दूतावास का पब्लिक इंगेजमेंट स्पेशलिस्ट बताया और उसे 20.70 लाख रुपए सालाना की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने नौकरी के लिए 8 लाख रुपए की मांग की। जून 2022 में पीड़ित ने कई किश्तों में जोबन जोशी को 3 लाख रुपए दिए। अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखे। जुलाई 2022 में एक फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर उसे दिखाया और सितंबर 2022 में ज्वाइनिंग का झांसा देकर 2 लाख रुपए और ले लिए। शक होने पर मंत्रालय में पता करने पर पता चला कि ऐसी कोई भर्ती नहीं निकली थी। नवंबर 2023 में आरोपी जोबन जोशी ने 2.5 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। पुलिस कार्रवाई की बात कही तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एएसआई शैलेंद्र के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion